नई दिल्ली : शिक्षा निदेशालय की सख्ती के बावजूद राजधानी के प्राइवेट स्कूलों की आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) व वंचित समूह (डीजी) वर्ग के बच्चों को स्कूल में दाखिले न देने की मनमानी लगातार जारी है। जोन के उप शिक्षा निदेशक को दाखिला प्रक्रिया व सीटों का ब्यौरा भेजे जाने के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है। स्कूलों के इस मनमाने रवैये पर नकेल कसने के लिए अब सभी जोनों के उप शिक्षा निदेशकों (डीडीई) ने कमर कस ली है।
अभिभावकों की वास्तविक समस्या व स्कूलों की जमीनी हकीकत से अवगत होने के लिए प्रत्येक जोन के डीडीई कार्यालय से स्पेशल टीम द्वारा स्कूलों का दौरा शुरू हो गया है। हालांकि शिक्षा निदेशालय की टीमें पहले से ही स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में ईडब्ल्यूएस व डीजी वर्ग के अब तक कितने दाखिले हुए हैं, निजी स्कूल इसकी जानकारी मुहैया करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। पर उनका यह भी कहना है अब स्कूलों की यह मनमानी ज्यादा देर तक नहीं चलेगी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



