नोएडा में बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़, अवैध OTT स्ट्रीमिंग कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार

Summary :

Cyber Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर अपराध पर लगातार किए जा रहे प्रभावी कार्रवाई के तहत थाना फेस-1 नोएडा और सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह कॉल सेंटर भारतीय, पाकिस्तानी और अन्य देशों के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को चोरी कर विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से लाइव स्ट्रीमिंग दिखाकर ठगी कर रहा था। Cyber Crime: भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद पुलिस ने मौके से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कॉल…

Cyber Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर अपराध पर लगातार किए जा रहे प्रभावी कार्रवाई के तहत थाना फेस-1 नोएडा और सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह कॉल सेंटर भारतीय, पाकिस्तानी और अन्य देशों के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट को चोरी कर विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से लाइव स्ट्रीमिंग दिखाकर ठगी कर रहा था।

Cyber Crime
Cyber Crime

Cyber Crime: भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

पुलिस ने मौके से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कॉल सेंटर सेक्टर-2 नोएडा में लंबे समय से सक्रिय था। अभियुक्त अपने निजी सॉफ्टवेयर की मदद से ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट कैप्चर कर उसे वैध सब्सक्रिप्शन की तरह ग्राहकों को बेचते थे। ये लोग बेबीज सर्विसेज एलएलसी नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से विदेशी भारतीय नागरिकों को 100 से 300 डॉलर तक का कथित सब्सक्रिप्शन बेचते थे।

Cyber Crime
Cyber Crime

मौके से 6 लोग गिरफ्तार

कुछ समय बाद सब्सक्रिप्शन बंद कर वे रिनुअल के नाम पर बार-बार पैसे मांगते थे जिससे पीड़ितों से लाखों रुपए की ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिष्का, अनिल बघेल, मनीष त्रिपाठी, गौरव, राधा बल्लभ और योगेश बघेल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, 5 सीपीयू, 5 मॉनिटर, 1 लैपटॉप, 6 कीबोर्ड, 6 माउस, 6 हेडफोन, 1 आईपीटीवी बॉक्स, 2 एयरटेल फाइबर राउटर और 3 मोहरे बरामद की गई हैं।

Cyber Crime: विदेशी लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देकर विदेशों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाता था। ये लोग अवैध तरीके से इंडियन और इंटरनेशनल ओटीटी चैनलों की स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराने का लालच देकर ग्राहकों को जाल में फंसा लेते थे। थाना फेस-1 में इस संबंध में कई धाराओं के साथ इंडियन टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धारा 42(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘कलर प्रेडिक्शन’, ‘रेड-ग्रीन बेटिंग’, या ‘पैसे डबल’ जैसे ऑनलाइन गेमिंग ऐप पूरी तरह फर्जी होते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या ऐप पर पैसे लगाने से बचें।

Cyber Crime
Cyber Crime

ALSO READ: Mexico Tariff on India: मेक्सिको ने भारत समेत कई देशों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat