साइकलिंग ट्रेक फाउंडर्स राइड आज

Summary :

साइकलिंग के क्षेत्र में नंबर वन कंपनी ट्रेक बाइसिकल अब कुमाऊं के युवाओं को प्रोत्साहित करेगी। इसके तहत कल (आज) ट्रेक फाउंडर्स राइड का आयोजन किया जा रहा है।

हल्द्वानी : साइकलिंग के क्षेत्र में नंबर वन कंपनी ट्रेक बाइसिकल अब कुमाऊं के युवाओं को प्रोत्साहित करेगी। इसके तहत कल (आज) ट्रेक फाउंडर्स राइड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 100 से अधिक साइकलिस्ट हिस्सा लेंगे। यह आयोजन राइडरों के लिए ऐसा प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराएगा जहां वे एक दूसरे से जुड़ सकेंगे, चर्चा कर पाएंगे और साइकलिंग के बारे में उपयोगी सलाह का आदान-प्रदान करेंगे। यह जानकारी पत्रकारों करते हुए ट्रेक बाइसिकल इंडिया के कंट्री मैनेजर नवनीत बंका ने दी।

उन्होंने हल्द्वानी व भारत में साइकलिंग संस्कृति के बारे में कहा कि ट्रेक एक हैरिटेज ब्रांड है, जिसके पीछे 40 वर्षों के निरंतर नवोन्मेष का समर्पण रहा। हल्द्वानी ट्रेक के लिए एक अहम बाजार है। हमारा लक्ष्य शहर में साइकलिंग की संस्कृति को प्रोत्साहन देते हुए संपूर्ण ब्रांड अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि ट्रेक बाइसाइकिल ने अपनी साइकिलों की बिक्री के लिए बाइक्स स्टेशन को साझेदार बनाया है। यहां रोड, माउंटेन व हाइब्रिड श्रेणी में प्रीमियम व सुपर प्रीमियम माॅडल उपलब्ध रहेंगे।

शहर के साइकलिंग प्रेमी अब साइकलिंग पार्ट्स, ऐक्सैसरीज़, मर्चेंडाइज़ व राइडिंग गियर की विस्तृत रेंज में से चयन कर पाएंगे- ट्रेक बाइसिकल ये प्राॅडक्ट्स बाॅन्टरेजर के ब्रांड नाम के तहत पेश करेगी। ट्रेक के साथ इस गठबंधन पर बाइक्स स्टेशन के डीलर प्रिंसिपल रघुबीर कलाकोटी ने कहा कि ट्रेक परिवार के साथ जुड़ना अच्छा अनुभव है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की साइकलिंग संबंधी जरूरतों के लिए उन्हें एक वन-स्टाॅप डेस्टिनेशन प्रदान करना उनका लक्ष्य है। साथ ही ट्रेक फाउंडर्स राइड जैसी गतिविधियां साइकलिंग के उत्साही लोगों को एकजुट करेंगी, कम्यूनिटी बिल्डिंग को प्रोत्साहन देंगी और हमारी प्रतिबद्धता को पुख्ता करेंगी कि लोगों को इस ब्रांड का संपूर्ण अनुभव प्राप्त हो।

Desk Team