छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली अटेक में मारे गए दूरदर्शन के कैमरामेन की मौत के बाद नक्सलियों ने एक बयान जारी कर कहा है, “दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू इसलिए मारे गए, क्योंकि वह मौके पर फंस गए, और हमारा मीडिया को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं था। अच्युतानंद साहू हमलावरों की पकड़ में आ गया था इस वजह से वो मारा गया।
नक्सिलयों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरा बयान दिया है। नक्सलियों के इस बयान के बाद दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने सवाल किया है। एसपी ने पूछा, कैमरा लूटा गया? क्योंकि उस कैमरे में वहां हुई मुठभेड़ के सारे सबूत थे। उस कैमरे में वो सब रिकॉर्ड था जो अच्युतानंद की मौत से पहले वहां हुआ होगा। मारे गए कैमरामैन के शरीर पर गोलियों के कई घाव और खोपड़ी की हड्डी का टूटा होना किसी भी तरह यह संकेत नहीं देता कि ऐसा गलती से हुआ।”
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा की, कहा रमन सिंह को पद पर रहने का हक नहीं
जानकारी के लिए बता दे की दंतेवाड़ा जिले मेंनक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। जिले के अरणपुर थानाक्षेत्र के निलावाया इलाके में नक्सली हमला में दो जवान शहीद हुए थे। वहीं डीडी न्यूज के एक कैमरापर्सन की भी इस हमले में मौत हो गई है। इस हमले में दो जवान घायल भी हुए थे। डीआईजी, नक्सल पी. सुंदर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान क्षेत्र में कांबिंग के लिए निकले थे। इस दौरान यह वारदात हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



