JNU में फिर बढ़ाई गई सेमेस्टर पंजीकरण की डेट

Summary :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शुल्क वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों के एक धड़े के पंजीकरण का बहिष्कार करने के बीच अगले सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शुल्क वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों के एक धड़े के पंजीकरण का बहिष्कार करने के बीच अगले सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी है। 

CDS बिपिन रावत बोले- आतंकवाद के प्रायोजक देशों को जवाबदेह ठहराना होगा

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ शीतकालीन सत्र के लिए विलंब शुल्क के बिना पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी गई है । वहीं 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण नौ फरवरी तक कराया जा सकता है।’’ 
अधिकारी ने बताया कि इस समयसीमा के पार होने के बाद कुलपति पंजीकरण के लिखित आग्रहों पर विचार कर सकते हैं और कारण सही पाए जाने पर जुर्माने के साथ विलंब से पंजीकरण की अनुमति दे सकते हैं। 

Desk Team