केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वाले उनका परिचय पाकिस्तानी के तौर पर करवाते हैं, आज मैं कहना चाहता हूं कि हां मैं, पाकिस्तानी हूं।
उन्होंने कहा कि आज हम कहां रह रहे हैं? हमें वही करने को कहा जाता है जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं। हमें ये स्वीकार नहीं है। ये देश नरेंद्र मोदी, अमित शाह के बाप का नहीं है। हिंदुस्तान किसी के बाप की संपत्ति नहीं है। उन दोनों को ये बात समझना चाहिए। वो आज हैं लेकिन कल नहीं होंगे।’
इंदिरा गांधी को लेकर दिए बयान पर राउत ने दी सफाई, बोले-पठान समुदाय की समस्याओं के बारे में होती थी मुलाकात
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में कांग्रेस की एक जनसभा में बोलते हुए अधीर ने कहा, ‘मुझे पाकिस्तानी कहकर बुलाया जाता है, आज मैं कहना चाहता हूं कि हां, मैं पाकिस्तानी हूं। आप जो करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। आज हमारे देश में कोई सही बात नहीं कह सकता है, क्योंकि अगर आप सच कहते हो तो आपको देशद्रोही कह दिया जाता है।
इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनकड़ को अर्जुन के तीर को परमाणु अस्त्र कहने वाले बयान पर अड़े हाथ लेते हुए कहा, भारत के जिस राज्य ने सबसे ज्यादा नोबेल पुस्कार विजेता दिए हैं अगर उस राज्य के राज्यपाल ही ऐसा बयान देंगे तो कहां जाएंगे। बता दें अधीर रंजन चौधरी अक्सर विवादित बयान को लेकर राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय बने रहते है।


Download Android App
Download iOS App



