झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर कंगना ने लांच किया प्रोडक्शन हाउस, आलिशान स्टूडियो भी खरीदा

Summary :

कंगना ने अपने फैन्स को एक और गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में पाली हिल में अपने लिए एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स लॉन्च की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से है जिन्होंने एक आउट-साइडर और बिना किसी गॉडफादर के कामयाबी का सफर तय किया है। अपनी एक्टिंग और टैलेंट से कंगना ऐसी एक्ट्रेस बनी है, जो अपने दम पर फ़िल्में सफल कराने के लिए जानी जाती है।   
अब कंगना ने अपने फैन्स को एक और गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में पाली हिल में अपने लिए एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स लॉन्च की है।
कंगना ने अपने नए स्टूडियो की पूजा और मुहूर्त की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस लॉन्चिंग की घोषणा ट्विटर पर की हैl इसके अलावा उन्होंने भी पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

अपने ट्वीट में रंगोली ने लिखा, ‘आज हमने कंगना के स्टूडियो ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का उद्घाटन किया। अब से कंगना एक निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम करेंगी और अक्षत कानूनी और वित्त विभागों की देखभाल करेंगे, उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है।’

रंगोली ने कंगना के एक नए स्टूडियो की तस्वीर अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट की है और अपनी बहन कंगना और भाई अक्षत को शुभकामनाएं भी दी है। इसके साथ उन्होंने कहा है, ‘यह मुंबई के प्राइम लोकेशन, पाली हिल में कंगना का स्टूडियो है।’
रंगोली ने आगे लिखा , ‘उन्होंने यह सपना 10 साल पहले देखा था और आज हम सब इसे देख रहे हैं। जब लोग अपनी ईमानदारी और सच्चाई से सबकुछ पा सकते हैं तो लोग छोटी-मोटी बंडलबाजी और बेईमानी क्यों करते हैं। ‘
वर्क फ्रंट की बात की जाते तो कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। 

Ujjwal Jain