चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू यादव

Summary :

लालू प्रसाद चारा घोटाले के छह मामलों में दोषी हैं। इनमें से झारखंड में पांच मामलों में से चार में वे दोषी करार दिए जा चुके हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक अन्य चारा घोटाले में अपना बयान दर्ज कराने गुरुवार को रांची स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुए। लालू प्रसाद को रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) से सीबीआई कोर्ट ले जाया गया। 
उन्हें एस.के. बख्शी की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। चारा घोटा मामला संख्या आरसी 47ए/96 मामले में उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। लालू प्रसाद यादव चार घोटाला के चार मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। 

बिहार : JDU के दही-चूड़ा भोज में RJD विधायक ने की CM नीतीश की तारीफ

लालू प्रसाद चारा घोटाले के छह मामलों में दोषी हैं। इनमें से झारखंड में पांच मामलों में से चार में वे दोषी करार दिए जा चुके हैं। पांचवें मामले की सुनवाई रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में चल रही है। 

Desk Team