उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की तिथि 7 अक्तूबर, 2018 तक के लिए बढ़ा दी गई । इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज थी।
परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि यूपीटीईटी के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी गई है। इसी तरह, आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि भी पांच अक्तूबर से बढ़ाकर आठ अक्तूबर कर दी गई है।
आवास के बाहर सफाईकर्मियों के प्रदर्शन पर केजरीवाल बोले – भाजपा ने उन्हें गुमराह किया
चतुर्वेदी ने बताया कि यूपीटीईटी के लिए 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 5,89,408 है। यह परीक्षा 4 नवंबर को आयोजित होगी।
उल्लेखनीय है कि वेबसाइट में गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में लोग इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में वेबसाइट में आई तकनीकी समस्या के चलते अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे । इसलिए तिथि बढायी गयी है और अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से हज़ारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी ।


Download Android App
Download iOS App



