किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की थमी सांसें, परिजन बोले- ठंड के कारण गई जान

Summary :

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। सिंधु बॉर्डर पर मौजूद आंदोलनकारी किसानों में शामिल एक अन्नदाता की टीडीआई सिटी के सामने मौत हो गई है।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। सिंधु बॉर्डर पर मौजूद आंदोलनकारी किसानों में शामिल एक अन्नदाता की टीडीआई सिटी के सामने मौत हो गई है। इस खबर से सहयोगी किसानों में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक किसान की पहचान अजय (32) गांव बरोदा सोनीपत के तौर पर हुई है। अजय के पास एक एकड़ जमीन थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों के अनुसार, अजय रात को खाना खाकर सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।  

भारत बंद को राहुल का समर्थन, कहा-मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो

गौरतलब है कि ठंड के मौसम में पिछले 12 दिनों से तीन कृषि कानूनों समेत कई मांगों को लेकर हज़ारों किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सिंधु, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का हुजूम इकट्ठा है, जिन्हें विपक्ष का भी समर्थन मिल रहा है। 

Desk Team