दिल्ली में चौपहिया वाहनों के लिए लागू ऑड-ईवन योजना के दूसरे दिन मंगलवार को दोगुने चालान काटे गए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑड-ईवन स्कीम के उल्लंघन के लिए 192 चालान काटे गए थे, जबकि मंगलवार को 384 चालान काटे गए। दोनों ही दिन चालान सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बीच काटे गए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने बताया कि शहर में एक्यूआई के स्तर में काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने दावा किया है कि ऑड-ईवन ड्राइव का दूसरा दिन सफल रहा। सिसोदिया ने कहा, एक्यूआई में सोमवार से काफी सुधार हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में अपराह्न् तीन बजे पीएम 2.5 एक्यूआई 58 रहा, जबकि पीएम-10 का स्तर 139 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। दिन प्रतिदिन राजधानी में धुआं भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण विशेषज्ञ भी मौसम अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और राजधानी के मौसम की स्थिति के बारे में लगातार जानकारी रख रहे हैं।
पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात
सिसोदिया ने कहा, मेरा मानना है कि हरियाणा और पंजाब राज्यों ने भी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फसल अवशेष को जलाना कम कर दिया है। दिल्ली के लोग ऑड-ईवन योजना का पालन कर रहे हैं। मंगलवार को जारी किए गए चालान की संख्या में वृद्धि हुई है। मंगलवार को दोपहर तक 384 चालान जारी किए गए हैं।
सिसोदिया ने कहा कि ऑड-ईवन योजना के कार्यान्वयन से सड़कों पर यातायात की भीड़ की समस्या भी हल हो गई है और सड़क पर चलने वाली कारों को एक स्थान से दूसरे गंतव्य तक जाने में कम समय लग रहा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम हो सकता है। सिसोदिया ने पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए के मुद्दे पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों की आलोचना भी की।


Download Android App
Download iOS App



