Delhi : 49 दिनों में आग-पानी की चपेट में आकर लगभग 60 लोगों ने गंवाई जान

Summary :

राजधानी दिल्ली के बढ़ते तापमान के बीच आग-पानी लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां बढ़ते तापमान के कारण आग लगने की घटनाओं में लोग जान गवा रहें हैं,

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी) : राजधानी दिल्ली के बढ़ते तापमान के बीच आग-पानी लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां बढ़ते तापमान के कारण आग लगने की घटनाओं में लोग जान गवा रहें हैं, वहीं गर्मी से राहत के लिए नदी व नहर में नहाने के लिए जा रहे लोग डूबकर मौत का शिकार हो रहे हैं। 
पिछले 49 दिनों के भीतर आग और पानी की चपेट में आकर लगभग 60 लोग ने गंवाई जान 
दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पिछले 49 दिनों के भीतर आग और पानी की चपेट में आकर लगभग 60 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं।
अधिकारी के मुताबिक दमकल विभाग एक अप्रैल से 31 मार्च तक सालाना रिकॉर्ड तैयार करता है। इस वर्ष एक अप्रैल से 19 मई यानी 49 दिनों के भीतर आग की चपेट में आकर 36 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि 118 लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। इसी अवधि में पानी में डूबने से 24 लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि सिर्फ तीन लोग को समय रहते बचाया जा सका। दमकल अधिकारी के मुताबिक इन 49 दिनों के भीतर दमकल विभाग को 6200 से अधिक कॉल्स प्राप्त हो चुकी हैं। ये कॉल्स आग लगने के अलावा इमारत गिरने, पानी में डूबने, सड़क हादसे के बाद लोगों के वाहनों में फंसने, इमारत से गिरने आदि तरह की मिली हैं। जिसमें लगभग 140 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं और 287 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Shera Rajput