दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के कथित तौर पर आत्महत्या करने के एक दिन बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और वकील सोमनाथ भारती ने शनिवार को इससे संबंधित थ्योरी को गलत बताया है।
आप विधायक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, “यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि दिल्ली के इस युवा पुलिस अधिकारी ने कल थाना पांडव नगर में आत्महत्या कर ली। एसएचओ के अपमान से तंग आकर उन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मार दी है। अब उनका परिवार और उनके दोस्त न्याय की गुहार लगा रहे हैं।”पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि 31 वर्षीय सिंह पांडव नगर पुलिस थाने की छत पर गया, जहां वह तैनात था और वहां उसने खुद को गोली मार ली।
भारती कहते हैं, । “सुसाइड थ्योरी दिल्ली पुलिस का दावा है, लेकिन न तो वे उपलब्ध सीसीटीवी की वीडियो फुटेज उपलब्ध करा रहे हैं और न ही यह बता रहे हैं कि उन्होंने परिवार का इंतजार किए बिना अधिकारी के कमरे की तलाशी क्यों ली। उन्होंने परिवार को शामिल किए बिना शव को नीचे उतारा। परिवार को हत्या का शक है!”
सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



