दिल्ली विधानसभा में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विशेष रवि और उनके भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को दोनों भाइयों का सैंपल लिया गया था जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
लॉकडाउन 3.0 में ये है नयी शर्तें, 10 पॉइंट्स में जानिये कहां मिलेगी छूट और क्या रहेगा पूरी तरह बंद
रवि ने बताया कि उनका भाई भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। उन्होंने कहा कि,‘‘मैं अभी घर में ही पृथक-वास में हूं। मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है लेकिन जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।’’
हालांकि विधायक रवि का कोविड-19 से संक्रमित होना चिंताजनक ख़बर है क्योंकि बीते कुछ दिनों में लगातार सक्रियता के चलते वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए हैं। पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों और सरकार के अधिकारियों से भी वह मिले होंगे, ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को क्वरेंटीन करना पड़ सकता है। दिल्ली में यह पहला मामला है, जिसमें कोई जनप्रतिनिधि कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



