Delhi: दिल्ली में MCD चुनाव पर AAP की पैनी नजर, जारी किया Theme Song

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को अपना थीम गीत जारी किया।

राजधानी में अगामी समये में एमसीडी के चुनाव होने वाले है। कुल 250 वार्डों के लिये दिल्लीवासी वोट करेंगे। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टीयां सियासी दांव खेल रही है। वहीं, केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये मंगलवार को अपनी थीम गीत जारी कर दिया । 
एमसीडी में भी केजरीवाल- आप 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक “एमसीडी में भी केजरीवाल’’ गीत को पार्टी के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने गाया है। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा तथा सात दिसंबर को मतगणना की जाएगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘एमसीडी में केजरीवाल’ नारा हर जगह गूंज रहा है और यही गीत में भी है।
भाजपा ने दिल्ली को कूड़े का पहाड़ दिया- सिसोदिया 
 जानकारी के मुताबिक पता चला है कि उन्होंने कहा, “ लोग कह रहे हैं कि हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौका दिया और उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमें अच्छे सरकारी स्कूल, अस्पताल, डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिले और सरकार ईमानदारी से काम कर रही है।’ ’
सिसोदिया ने कहा, “ भाजपा को एमसीडी चलाने का मौका दिया गया और उन्होंने कूड़े के पहाड़ दिए और आवारा पशु गलियों में घूमते हैं। भाजपा को एमसीडी में 15 साल देने का क्या फायदा मिला?” भाजपा ने भी मंगलवार को एमसीडी चुनाव के लिए अपना थीम गीत जारी किया।

Desk Team