शादी से पहले दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की प्रेमिका गिरफ्तार, शादी रुकवाने के लिए रची खौफनाक साजिश

Summary :

Delhi Acid Attack: नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से पहले 21 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक कर दिया गया। इस हमले के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि होने वाले दूल्हे की कथित प्रेमिका का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा विहार इलाके की है, जहां पीड़िता अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी जल्द ही तय थी।…

Delhi Acid Attack: नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गोकलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से पहले 21 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक कर दिया गया। इस हमले के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि होने वाले दूल्हे की कथित प्रेमिका का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा विहार इलाके की है, जहां पीड़िता अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी जल्द ही तय थी। इसी बीच अचानक उस पर तेजाब फेंककर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Delhi Acid Attack: युवती की हालत गंभीर

परिजन बिना समय गंवाए पीड़िता को तुरंत गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

Woman Throws Acid on Boyfriend Bride: प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए रची साजिश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय आरोपी महिला पहले से ही होने वाले दूल्हे के साथ रिश्ते में थी। जब उसे दूल्हे की शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गई और इसी गुस्से में उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस हमले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

यह भी पढ़ें: 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, 19 साल का आरोपी मोहम्मद रियाज उर्फ़ तनवीर गिरफ्तार, पुलिस की पीड़िताओं से अपील

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।