Mule Account Syndicate Busted : राजधानी दिल्ली में बैठकर करीब 1700 किलोमीटर दूर साउथ इंडिया के लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पश्चिमी जिले की मायापुरी थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महज दो दिनों के भीतर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले इस हाई-टेक सिंडिकेट के तीन आरोपियों दीपक, कृष्णा प्रताप और शशिकांत को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Cyber Fraud Using Whatsapp: व्हाट्सएप के जरिए करता था ठगी
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दिल्ली में बैठकर ओडिशा और कर्नाटक के लोगों को फोन कॉल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए अपने जाल में फंसाता था। आरोपी खुद को निवेश सलाहकार या कंपनी प्रतिनिधि बताकर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देते थे। जैसे ही पीड़ित भरोसा करता, उसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता था।
Mule Account Syndicate Busted: म्यूल एकाउंट्स के फ्रॉड

चौंकाने वाली बात यह है कि ठगी की रकम को सीधे किसी एक खाते में नहीं डाला जाता था, बल्कि ‘म्यूल अकाउंट्स’ के जरिए कई लेयर में घुमाया जाता था। इससे पैसा ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो जाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह बेरोजगार युवाओं को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था।
Delhi Crime News: पुलिस ने किया भांडाफोड़
डीसीपी डीएस भास्कर के अनुसार, एसीपी इंद्राज सिंह मीणा की देखरेख में एसएचओ महिंदर लाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमित धानी, एसएसआई सुभाष गठित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने तकनीकी सर्विलांस, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल डाटा के विश्लेषण के जरिए इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, चेक बुक और बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – शादी से पहले दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की प्रेमिका गिरफ्तार, शादी रुकवाने के लिए रची खौफनाक साजिश


Download Android App
Download iOS App




