दिल्ली के साकेत क्षेत्र में बीएसएफ जवान की एक बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है। कि वह केंद्रीय विद्यालय के 12वीं कक्षा की छात्रा थी । जब वह मंगलवार को स्कूल से लौटी तो उसने घर पर बंद कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी ।
वही, केंद्रीय विद्यालय संगठन के एक अधिकारी ने कहा , यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में स्कूल प्रशासन की कोई गलती नहीं मिली है। छात्रा का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इस मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है। वही,गुरुवार को केवीएस के अधिकारी मामले की जांच करने के लिए स्कूल जाएंगे ।
इस मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया है। कि छुट्टी के बाद भी उसे स्कूल में बैठाए रखा। जब छात्रा वापिस घर लोटी तो वह काफी परेशान दिखी। परिजनों ने बताया कि उसकी छोटी बहन उसी विद्यालय में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी के बाद मंगलवार छोटी बेटी तो घर पहुंच गई परन्तु बड़ी बेटी वापस नहीं लौटी. वही, छोटी बेटी ने कहा कि उसकी बहन स्कूल में ही है।
टीचर्स ने परिजनों को स्कूल में बुलाया। जब छात्रा कि मां स्कूल गई तो उन्हें अपनी बेटी नहीं मिली। उनको टीचर ने ये जानकारी दी कि वो घर चली गई है। फिर उसके बाद में मां ने देखा कि उसकी बेटी बस स्टैंड पर बैठकर रो रही थी। उसने बताया किसी छात्रा कि मां ने उसके साथ बदतमीजी की है। मां ने इस मामले को बच्चों का झगड़ा समझकर गंभीरता से नहीं लिया। और बेटी को चुप करा कर वह किसी काम से बाहर चली गईं ।
करीब साढ़े तीन बजे उसके पिता घर लोटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। फिर उसके पिता किसी तरह अंदर गए तो देखा कि बेटी पंखे के लटकी हुई थी। छात्रा ने खुदकुशी के समय अपनी छोटी बहन दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


Download Android App
Download iOS App



