दुनिया में कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो घूमने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पहाड़ी इलाकों में घूमना और अपना टाइम स्पेंड करना पसंद होता है और वह वहां पर किसी होटल या रैस्ट हाउस में रहते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी किसी ट्री हाउस के बारे में सुना है। नहीं ना तो चालिए आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़ के ऊपर बने होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना वाकई कुछ अलग सा होगा,लेकिन ऐसे रिजॉटर्स काफी कम जगहों पर होते हैं। आइए जानें उन बेहतरीन जगहों के बारे में जहां पर ट्री-हाउस है और आप भी कभी भी इन जगहों पर जाकर रहने का लुफ्त उठा सकते हैं।

1. वाइथिरी रिजॉर्ट’, वायनाड
वैसे आप और हम सभी ट्री-हाउस का ज्यादा अनुभव ज्यादा से ज्यादा हरियाली वाले शहरों में ही ले सकते है। ऐसा ही हरियाली से भरपूर शहर है केरल। जहां पर भारत के सबसे बड़े और मशहूर ट्री-हाउस रिजॉट्र्स बने हुए हैं। ये ट्री-हाउस केरल के करीब वायनाड के घने रेनफॉरस के बीच में स्थित है। इस ट्री-हाउस में सभी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

2. ट्री-हाउस कॉटेज, मनाली
मनाली में भी ट्री-हाउस कॉटेज मौजूद हैं जो चारों ओर से पहाड़ों की चादर में लिपटा हुआ है। इस ट्री-हाउस की खास बात ये है कि इसमें सारी सुविधाएं घर जैसी हैं और यहां का प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों के दिनों में न जगहों जाने का कुछ और ही मजा होता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां पर स्नो फॉल भी होता है।

3.दि ट्री-हाउस रिजॉर्ट, जयपुर
जयपुर में कीकर के पेड़ पर बना है ट्री-हाउस। चमचामाती लाइट और बेहद शानदार फर्नीचर के साथ इसमें कई लग्जरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

4.सफारी लैंड रिजॉर्ट, मसिनागुड़ी
अगर कहीं पर भी कदम रखते ही आपको कुछ अगल ही फीलिंग आए तो तमिलनाडु के मसिनागुड़ी में बना सफारी लैंड रिजॉर्ड वही जगह है। यह एक बेहद खूबसूरत रिजॉर्ड है। इस जगह आप झरने और धोड़ा राइड का भी आनंद ले सकते है।

5.ट्री हाउस हिडवे, , मध्य प्रदेश
जो लोग जंगलों में भी लग्जरी जिदंगी जीने का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए इस जगह से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो।



Download Android App
Download iOS App



