देश की राजधानी दिल्ली में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों को अस्पताल ले जा रही एक एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमे दो जवानों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसएफ एम्बुलेंस के एक टायर में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई।
शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई दुर्घटना
पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस बीएसएफ के छह कर्मियों को सोमवार सुबह इलाज के लिए मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान और सफदरजंग अस्पताल ले जा रही थी तथा इस दौरान शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दुर्घटना हो गई।
बिहार और यूपी के रहने वाले थे दोनों जवान
अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान बिहार निवासी कांस्टेबल मनोज पासवान (32) और उत्तर प्रदेश के शामली निवासी हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह (52) के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



