प्रथम विश्व युद्ध पर संगोष्ठी आज, दिल्ली विधानसभा में होगा विशेष आयोजन

Summary :

Delhi Assembly Special Session: प्रथम विश्व युद्ध में भारत की ऐतिहासिक भूमिका और 1918 के युद्ध सम्मेलन की विरासत पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा में विशेष संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। ‘प्रथम विश्व युद्ध और भारत’ विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम 1918 के ऐतिहासिक युद्ध सम्मेलन के 108 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संगोष्ठी से पूर्व कहा कि 1918 के युद्ध सम्मेलन का पुनर्स्मरण केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उस दौर में विकसित हुई राजनीतिक चेतना और भारत की वैश्विक भूमिका…

Delhi Assembly Special Session: प्रथम विश्व युद्ध में भारत की ऐतिहासिक भूमिका और 1918 के युद्ध सम्मेलन की विरासत पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा में विशेष संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। ‘प्रथम विश्व युद्ध और भारत’ विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम 1918 के ऐतिहासिक युद्ध सम्मेलन के 108 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संगोष्ठी से पूर्व कहा कि 1918 के युद्ध सम्मेलन का पुनर्स्मरण केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उस दौर में विकसित हुई राजनीतिक चेतना और भारत की वैश्विक भूमिका को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत की भागीदारी, उस समय हुए राजनीतिक विमर्श तथा देश की संस्थागत और लोकतांत्रिक यात्रा को ऐतिहासिक संदर्भ में प्रस्तुत करना है। संगोष्ठी में मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता करेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के संयुक्त सहयोग से 1918 के युद्ध सम्मेलन की कार्यवाही के नवीन संस्करण का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह प्रकाशन सम्मेलन की ऐतिहासिक चर्चाओं को मूल स्वरूप में प्रस्तुत करेगा और समकालीन पीढ़ी को भारत के राजनीतिक इतिहास को समझने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी इतिहास, लोकतंत्र और राष्ट्रीय विचारधारा के विकास को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Also Read: MCD मुख्यालय में सनसनी, निलंबित असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर की इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।