Shalimar Bagh Husband Kills Wife’s Lover: शालीमार बाग इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में मृतक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और हत्या के बाद सीधे थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात स्थल पर पहुंची, जहां युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) आकांक्षा यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कन्हैया (29) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। इस बाबत हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी वीरेंद्र (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे, इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र शालीमार बाग थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने इंदिरा कॉलोनी में अपनी झुग्गी के अंदर अपने किराएदार कन्हैया की गला रेतकर हत्या कर दी है। यह सुनते ही टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी की निशानदेही पर झुग्गी नंबर टी-210 से युवक का शव बरामद किया। उसका गला रेता हुआ था और शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी के खून से सने पकड़े बरामद किए।
शक के चलते दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के बाद आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि उसे शक था कि कन्हैया का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने कन्हैया हत्या की। आरोपी ने बताया कि कन्हैया झुग्गी में सो रहा था। तभी उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से क्राइम व एफएसएल की टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कन्हैया, आरोपी के घर पर पिछले पांच माह से किराए पर रहा था।


Download Android App
Download iOS App




