भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ शनिवार को एक “आरोपपत्र” जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले पांच सालों में लोगों को “गुमराह किया और बेवकूफ बनाया।”
भाजपा ने आरोप लगाया कि पार्टी 2015 के चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा करने में “विफल” रही है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर यह आरोप भी लगाया कि उसने दिल्ली में हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को “भड़काने का काम” किया।


Download Android App
Download iOS App



