दिल्ली बीजेपी के नेताओं को नहीं मिली जेपी नड्डा की नेशनल टीम में जगह

Summary :

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से हटने के बाद माना जा रहा था कि मनोज तिवारी को नेशनल टीम में कोई भूमिका दी जा सकती है, लेकिन उन्हें भी इस टीम में जगह नहीं दी गई।

भारतीय जनता पार्टी ने काफी लम्बे इंतज़ार के बाद अपनी नेशनल टीम का ऐलान किया। लेकिन हैरानी की बात रही की दिल्ली बीजेपी के किसी चेहरे को नेशनल टीम में जगह नहीं दी गई। इस टीम में सबसे अधिक जगह प्रवक्ताओं के रूप में  लोगों को मिली है। 
आपको बता दें कुछ पुराने चेहरों की टीम से छुट्टी जरूर कर दी गई है जैसे की दिल्ली की राजनीति में दखल रखने वाले श्याम जाजू, पूर्व सांसद महेश गिरी और प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से हटने के बाद माना जा रहा था कि मनोज तिवारी को नेशनल टीम में कोई भूमिका दी जा सकती है, लेकिन उन्हें भी इस टीम में जगह नहीं दी गई। 
इसी तरह से पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद को नैशनल टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन किसी को भी जगह नहीं दी गई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई नैशनल टीम में जिन लोगों के आने की उम्मीद की जा रही थी, उनमें दिल्ली के कई नेताओं को निराशा ज़रूर हाथ लगी है। 

Desk Team