दिल्ली में एमसीडी चुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी को करारी हार का सामना कर पड़ा। एमसीडी चुनाव की कमान बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दी गई थी। लेकिन करारी हार मिलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा दे सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि आदेश गुप्ता आज बीजेपी आलाकमान को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
बता दें गुप्ता ने एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए आदेश गुप्ता इस्तीफा दे सकते हैं। बीते दिनों आए एमसीडी चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं । वहीं बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा बीजेपी के खाते में104 सीटें आई। जिसके बाद बीजेपी एमसीडी में हार गई। कांग्रेस ने 9 सीटें जीती। अन्य के खाते में 3 सीट आई ।
15 सालों से बीजेपी में एमसीडी की सरकार
बता दें इस बार के चुनाव में 15 सालों से एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार मिली। इस बार के चुनाव में लगातार बीजेपी ने सत्येंद्र जैन को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी को घेरा पूरे चुनाव में वायरल वीडियो कूड़े का पहाड़ अहम मुद्दा बनकर घूमता रहा। बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में काफी मेहनत की थी करीब 17 केंद्रीय मंत्रीयों को दिल्ली के चुनावी मैदान मे उतार दिया गया इतना ही नई कई राज्यों के सीएम भी इस चुनाव में प्रचाक करने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली ।


Download Android App
Download iOS App



