लाल किले के पास कार में धमाका, 10 की मौत, 20 से अधिक घायल, हाई अलर्ट पर राजधानी दिल्ली

Summary :

Delhi Blast News: दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल लाल किला के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना 6 बजे 55 मिनट पर मिली। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि कार में धमाके के बाद उसकी चपेट में तीन अन्य वाहन भी आ गए। वहीं घटना के बाद एनएसजी-एनआईए की टीम मौके पर रवाना हो गई हैं। Delhi Blast News: पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए घटना के समय उस इलाके में काफी भीड़ थी। अचानक हुए धमाके से…

Delhi Blast News: दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल लाल किला के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना 6 बजे 55 मिनट पर मिली। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि कार में धमाके के बाद उसकी चपेट में तीन अन्य वाहन भी आ गए। वहीं घटना के बाद एनएसजी-एनआईए की टीम मौके पर रवाना हो गई हैं।

Delhi Blast News: पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए

घटना के समय उस इलाके में काफी भीड़ थी। अचानक हुए धमाके से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और भागम-भाग मच गई। धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या फिर कोई और कारण है। फिलहाल अभी तक घटना के सही कारणों का नहीं पता चल पाया है।

Delhi Blast News
Delhi Blast News (credit-sm)

Delhi Red Fort Blast News:  10 की मौत, राहत कार्य जारी

घटना में 10 की मौत हो गई है और 24 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Red Fort Blast News: सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय

यह घटना न सिर्फ स्थानीय हादसा लग रही है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। खासकर इस समय जब दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2 900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है, जिसे विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अभी इस धमाके और अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी को आपस में जोड़ने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

Delhi Blast News (credit-sm)
Delhi Blast News (credit-sm)

मामले की जांच जारी

घटना की पूरी तरह पड़ताल की जा रही है। यह देखना होगा कि धमाका सीएनजी गैस के कारण हुआ था या विस्फोटक सामग्री के कारण। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की पहचान और रहस्यमयी संदिग्धों की जांच कर रही हैं। आम लोगों को सुझाव दिया गया है कि इस तरह के इलाकों में सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को तुरंत सुरक्षाबलों को सूचित करें।

दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट

दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हालात को देखते हुए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर चांदनी चौक मार्केट को तुरंत बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा के मद्देनज़र लाल किला के आसपास के सभी इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं, और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 2900 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, 7 गिरफ्तार; J&K पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।