मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत, CM सुक्खू ने दी 81 करोड़ रुपए की सहायता राशि

Summary :

Himachal Pradesh News: मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को कुल 81.28 करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी। Himachal Pradesh News: पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इस कार्यक्रम में ऐसे 1,513 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 4-4 लाख रुपये…

Himachal Pradesh News: मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को कुल 81.28 करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी।

Himachal Pradesh News: पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इस कार्यक्रम में ऐसे 1,513 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 4-4 लाख रुपये प्रदान किए गए। इनमें 781 लाभार्थी मंडी, 631 कुल्लू और 101 बिलासपुर जिले से हैं।

CM Sukhu: आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत

इसके अलावा, जिन घरों को आंशिक नुकसान हुआ है, उन्हें एक-एक लाख रुपये की सहायता दी गई। इस श्रेणी में 3,401 लाभार्थी शामिल हैं, जिनमें 1,547 मंडी, 1,541 कुल्लू और 313 बिलासपुर जिले के निवासी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि अब तक मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

इसके साथ ही, राज्य सरकार मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य कार्यकारी समिति ने हाल ही में 18.84 करोड़ रुपये की लागत वाली 5 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा, 7 और नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

‘मधु मांडव’ पहल का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक नई पहल ‘मधु मांडव’ का भी शुभारंभ किया। यह योजना मुख्य रूप से आपदा प्रभावित इलाकों में लागू की जाएगी। इसके तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन (Beekeeping) को आजीविका का साधन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सरकार लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी ताकि वे सफलतापूर्वक मधुमक्खी पालन इकाइयां स्थापित कर सकें। इस पहल के तहत उत्पादित शहद को ‘हिम-ईरा मांडव’ नाम से बाजार में बेचा जाएगा। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिलेंगे।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

निकिता को सहायता राशि प्रदान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर गांव की बच्ची निकिता को विशेष सहायता प्रदान की। निकिता ने हाल ही में आई बाढ़ में अपने माता-पिता को खो दिया था। मुख्यमंत्री ने उसे 7.95 लाख रुपये का चेक सौंपा और साथ ही 21 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सुक्खू ने कहा कि ऐसी बच्चियां अकेली नहीं हैं; राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव मदद करेगी।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: BJP सरकार ने केवल आधारशिला रखी, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह की देन: CM सुक्खू

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।