Delhi Blast Victims Postmortem Report: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हैरान करने का काम किया है। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24 लोग घायल हुए हैं। इस बीच अब हमले में मारे गए 12 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जो बेहद ही चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट में कई शवों में हड्डियां टूटने और सिर पर चोट होने के निशान पाए गए हैं।
इसके साथ ही कुछ शवों में फेफड़ों, कान और पेट के अंदर ब्लास्ट वेव से नुकसान के संकेत पाए गए हैं। यह सभी संकेत इस बात की आऊर इशारा करते हैं कि ये ब्लास्ट बेहद ही भीषण था। वहीं कई लोगों की मौत का कारण विस्फोट की गहरी चोट और ज्यादा खून का बहना भी है।
Delhi Blast Victims Postmortem Report: ब्लास्ट के झटकों से भारी नुकसान
इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रॉस इंजरी पैटर्न के भी संकेत दिखाई दिए हैं। जिससे पता लगा है कि ब्लास्ट के झटकों से लोग दीवार या जमीन से टकरा गए थे . रिपोर्ट में शवों और कपड़ों पर स्प्लिंटर के ट्रेस नहीं मिले हैं लेकिन और ऐसे संकेत मिल हैं कि धमाके में संभवत कोई संशोधित विस्फोटक पदार्थ यूज किया गया है.

Delhi Bomb Blast: फॉरेंसिक जांच में पता चलेगा कैसा था विस्फोटक
धमाके में कौन-सा केमिकल या विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गई थी, इसका खुलासा फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगा। जांच टीम ने बताया कि ज्यादातर घायलों को सिर, छाती और ऊपरी हिस्से में चोटें आई हैं। इस विस्फोट में कुल 24 लोग घायल हुए थे। यह धमाका 10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे हुआ था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
Delhi Red Fort Blast: कई राज्यों से 18 लोग गिरफ्तार
इस मामले में अब तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी वीडियो में देखा गया कि सड़क पर सामान्य रूप से वाहन चल रहे थे, तभी अचानक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ।

संदिग्ध कार की जांच
जांच में पता चला है कि यह कार हरियाणा से बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में आई थी। यह कार पहले फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी और बाद में मयूर विहार व कनॉट प्लेस (सीपी) जैसे इलाकों में भी देखी गई थी। पूछताछ में आतंकवादी मुजम्मिल ने बताया कि उसने और डॉ. उमर ने लाल किला जाकर इलाके की रेकी की थी। इससे साफ है कि किसी बड़ी साजिश की तैयारी चल रही थी।

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और टेक्नीशियन गिरफ्तार
पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एक प्रोफेसर और टेक्नीशियन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इनका भी इस साजिश से कोई संबंध हो सकता है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। एनआईए अब सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का नया VIDEO आया सामने… कैसे भीड़ के बीच घुसी उमर की कार और पल भर में दहला इलाका


Download Android App
Download iOS App




