महिलाओं को बड़ी राहत, दिल्ली की बसों में 31 अगस्त तक जारी रहेगा ‘पिंक टिकट’, जानें पूरी डिटेल

Summary :

दिल्ली सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा (पिंक टिकट) को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

दिल्ली सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा देने वाले ‘पिंक टिकट’ की व्यवस्था को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 16 अगस्त से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला किया गया था, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी 15 अगस्त थी। लेकिन अब महिलाओं को राहत देते हुए इस नियम को लागू करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

पिंक पास 31 अगस्त तक रहेगा जारी

Delhi Pink Ticket scheme extension
Delhi Free Bus Travel Scheme (Image- Social Media)

शनिवार को परिवहन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर जानकारी दी गई है। आदेश में अधिकारी ने पेपर आधारित पिंक टिकट को 31 अगस्त तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि महिलाएं अभी बिना पिंक कार्ड के बसों में फ्री सफर कर पाएंगे। आपको यात्रा करने के लिए पिंक टिकट मिलता रहेगा। इस दौरान डिपो में अनाउंसमेंट, बसों के अंदर घोषणा, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि महिलाएं इस पर ज्यादा ध्यान दे सकें।

बंट चुके हैं 18 लाख पिंक कार्ड

Delhi Pink Ticket scheme extension
Delhi Pink Ticket scheme extension (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, अभी तक शहर में लगभग 18 लाख स्मार्ट कार्ड बांटे जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगस्त महीने के अंत तक इनकी संख्या और बढ़ाई जाएं। इसके बाद से महिलाओं का बसों में फ्री सफर करने के लिए करने के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा। महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शहर में 50 अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं, जहां जाकर महिलाएं पिंक कार्ड बनवा सकती हैं।

पिंक कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित DTC के पोर्टल/मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • पोर्टल पर दिए गए ‘Pink Smart Card’ या ‘Free Bus Travel Card’ पर क्लिक करें।
  • यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद मांगी गई जरुरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपका स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसे आप निर्धारित केंद्र से या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं।

Also Read: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 17 वर्षीय किशोर झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।