सावधान! दिल्ली में सड़क किनारे पेशाब करने, गंदगी फैलाने वालों पर सरकार सख्त, कटेगा भारी चालान

Summary :

Delhi Civic offences New Charges: दिल्ली के लोगों के लिए अब सिविक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। बहुत जल्द ही कई छोटे-छोटे नियम तोड़ने पर पहले से कहीं ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आप भी सड़क किनारे पेशाब करते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं, तो सावधान हो जाएं। सरकार एक ऐसा नया कानून लाने की तैयारी में है, जिसके लागू होने के बाद ऐसा काम करने से भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। Delhi Civic offences New Charges: सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर बढ़ा जुर्माना संसद में एक नया विधेयक, “जन…

Delhi Civic offences New Charges: दिल्ली के लोगों के लिए अब सिविक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। बहुत जल्द ही कई छोटे-छोटे नियम तोड़ने पर पहले से कहीं ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आप भी सड़क किनारे पेशाब करते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं, तो सावधान हो जाएं। सरकार एक ऐसा नया कानून लाने की तैयारी में है, जिसके लागू होने के बाद ऐसा काम करने से भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Delhi Civic offences New Charges: सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर बढ़ा जुर्माना

Delhi Civic offences New Charges
Delhi Civic offences New Charges (Source: Social Media)

संसद में एक नया विधेयक, “जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026” पेश किया गया है। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करने, कूड़ा फैलाने या गंदगी फेंकने पर जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा, जो पहले 50 रुपये था। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को यह विधेयक लोकसभा में पेश किया, जिसमें दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगर परिषद के पुराने कानूनों में बदलाव किए गए हैं। सरकार का मकसद है पुराने कानूनों को सरल बनाना और सजा की जगह जुर्माना प्रणाली लागू करना।

किस काम पर कितना जुर्माना?

नियम उल्लंघन पुराना जुर्माना नया प्रस्तावित जुर्माना
सार्वजनिक स्थान पर पेशाब/गंदगी 50 रुपये 500 रुपये
बिना पट्टे के कुत्ता घुमाना 50 रुपये 1,000 रुपये
बिना लाइसेंस ढाबा/चाय दुकान 100 रुपये 1,000 रुपये
छोटे-मोटे उल्लंघन जेल की सजा सिर्फ आर्थिक दंड (No Jail)

Delhi Civic offences New Charges: छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना

Delhi Civic offences New Charges (1)
Delhi Civic offences New Charges (Source: Social Media)

हालांकि, सरकार ने आम लोगों को रहत देने के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया है। अब छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए जेल की सजा ख़त्म करने का प्रस्ताव है। यानी अब ऐसे मामलों में जेल नहीं जाना पड़ेगा, सिर्फ जुर्माना देना होगा।

NDMC क्षेत्र में भी इसी तरह के बदलाव होंगे। बिना लाइसेंस के व्यापार करने पर पहली बार चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार जुर्माना लगेगा। इसके अलावा, प्रॉपर्टी टैक्स में भी बदलाव कर दरें कम करने की योजना बनाई गई है। कुल मिलाकर, सरकार सख्ती और राहत दोनों का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह साफ है कि अब सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाना या नियम तोड़ना महंगा पड़ सकता है, इसलिए दिल्लीवासी सावधान हो जाएं।

यह भी पढ़ें – बरेली में 5 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, 3 महीन से था लापता, मौत के कारण की चल रही जांच

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।