Thank you so much sir. https://t.co/mAcEeQDZQk
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2021
केजरीवाल ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए धन्यवाद कहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी केजरीवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। वहीं सीएम ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया नितिन गडकरी जी।’
शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया @nitin_gadkari जी। https://t.co/em9lUWngno
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 16, 2021
केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल है। वहीं वह दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



