दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सीएम केजरीवाल वाल्मीकि मंदिर जाएंगे और फिर रोड शो करते हुए नामाकंन दाखिल करने पहुंचेंगे। वहीं भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से अपना पर्चा भरेंगे। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा भी आज नामांकन करेंगी।
दिल्ली चुनाव में ‘रिंकिया के पापा’ की एंट्री, पेयजल को लेकर AAP सरकार पर कसा तंज
केजरीवाल का रोड शो कनॉट प्लेस होते हुए पंचकुला मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग से निकलता हुआ पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खत्म होगा। रोड शो के दौरान पार्टी के विधायकों समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बता दे कि दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 21 जनवरी तक नामांकन की आखिरी तिथि है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 16 जनवरी को नामांकन दाखिल किया था।


Download Android App
Download iOS App



