बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय दिल्ली (Delhi) दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है।
- CM Nitish Kumar दिल्ली दौरे पर
- Lal Krishna Advani से CM नीतीश कुमार ने मुलाकात की
- आज उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई- CM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “मेरा उनसे पुराना रिश्ता है। जब इसकी (भारत रत्न) घोषणा की गई तो मैंने उन्हें बधाई दी थी।आज उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई.”
नीतीश कुमार ने BJP के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की
दरअसल नीतीश कुमार बीते बुधवार को ही दिल्ली दौरे पर गए थे। यहां नीतीश कुमार ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से भी नीतीश कुमार मिले थे। नीतीश कुमार ने मुलाकात के बाद अगले दिन आज गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है।
बता दें कि अभी हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से नवाजा गया था।कर्पूरी ठाकुर को बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की ओर से इसकी घोषणा की गई थी। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं। वे कुछ समय के लिए समस्तीपुर से सांसद भी रहे थे।
आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक- Nitish Kumar
गौरतलब, लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा के दिन ही सीएम नीतीश कुमार ने खूब तारीफ की थी। कहा था, “लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं।


Download Android App
Download iOS App






