Delhi: कांग्रेस 23 अक्टूबर से निकालेगी ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’, राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

Summary :

Delhi: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिल्ली जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। Highlights कांग्रेस 23 अक्टूबर से निकालेगी ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल 28 नवंबर तक चलेगी यात्रा कांग्रेस 23 अक्टूबर से निकालेगी ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस 23 अक्टूबर से दिल्ली कांग्रेस की ‘दिल्ली…

Delhi

Delhi: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिल्ली जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी।

Highlights

  • कांग्रेस 23 अक्टूबर से निकालेगी ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा
  • राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल
  • 28 नवंबर तक चलेगी यात्रा

कांग्रेस 23 अक्टूबर से निकालेगी ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस 23 अक्टूबर से दिल्ली कांग्रेस की ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा निकालेगी जिसमें राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ पार्टी ने यह भी फैसला किया है कि वो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इसके बाद दिवाली के त्योहार को देखते हुए करीब एक हफ्ते का गैप दिया गया है। क्यों इस समय लोग अपने-अपने त्योहारों में व्यस्त रहेंगे। दूसरे चरण की यात्रा 4 नवंबर से शुरू होगी जो कि 10 नवंबर तक चलेगी। 12 से 18 नवंबर को तीसरे चरण और 20 से 28 नवंबर तक चौथे चरण की यात्रा निकलेगी।

Congress Nyay Yatra: दिल्ली में 23 अक्टूबर से शुरू होगी कांग्रेस की 'न्याय  यात्रा', राहुल और प्रियंका गांधी हो सकते हैं शामिल »

यात्रा का चुनावी गणित

आप और भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का जनाधार हाल के वर्षों में कमजोर हुआ है, लेकिन इस बार पार्टी अपने पुराने मजबूत गढ़ों को फिर से हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। नेतृत्व का मानना है कि जनता भाजपा और आप की नीतियों से निराश हो चुकी है और कांग्रेस के पास अब मौका है कि वह पुराने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर होगी शुरू, इस बार दिल्ली रहेगा  केंद्र

तीन बार से जीत रहे सांसदों की बताएगी असफलता

‘दिल्ली जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी दिल्ली में बीजेपी के तीन बार से जीत रहे सांसदों की असफलता के बारे में बताएगी और उसे मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस पार्टी जनता को शीला दीक्षित सरकार के शासन काल को याद दिलाते हुए मोदी सरकार, एलजी और आम आदमी पार्टी के झगड़े पर भी हमलावर भी होगी।

कांग्रेस-AAP के रास्ते होंगे अलग

हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि केंद्र में केजरीवाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने फैसला लिया है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर राजधानी में कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। यहां तक आम आदमी पार्टी के साथ भी कोई गठबंधन नहीं होगा।

AAP-कांग्रेस के बीच Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव,  गुजरात, गोवा, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर! - AAP and congress alliance  for lok sabha election ...

आतिशी को मिली दिल्ली सीएम की कमान

मौजूदा समय में दिल्ली की सियासी फिजा बदली हुई है. हाल ही में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद आतिशी को दिल्ली की कमान सौंपी गई है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा था कि अब जनता जब उन्हें फिर से चुनकर भेजेगी तभी वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के पास भी कोई मंत्री पद नहीं।

राहुल और प्रियंका नेतृत्व

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व को इस अभियान की रीढ़ माना जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो असर छोड़ा है, उसे दिल्ली में भी दोहराने की योजना है। प्रियंका गांधी का सक्रिय रूप से दिल्ली की राजनीति में हस्तक्षेप भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta