दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज चलेंगी हवाएं और होगी बूंदाबांदी

Summary :

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन बादल बने रहने और कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। Highlights दिल्ली में बदलेगा मौसम गर्मी से मिलेगी रागत  अगले 3-4 दिनों तक चलेंगी हवाएं तापमान में होगी गिरावट शुक्रवार से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस के असर से तीन दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। दिल्ली में जहां तेज हवा चलने, गर्जन वाले…

Delhi

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन बादल बने रहने और कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Highlights

  • दिल्ली में बदलेगा मौसम
  • गर्मी से मिलेगी रागत 
  • अगले 3-4 दिनों तक चलेंगी हवाएं

तापमान में होगी गिरावट

शुक्रवार से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस के असर से तीन दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी से कुछ राहत रहेगी। दिल्ली में जहां तेज हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं, वहीं पंजाब व हरियाणा में थोड़ा ज्यादा असर दिखेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।

मौसम में हुआ बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रात के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बरसात होने के आसार हैं। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बुधवार से ही पूर्वी हवाओं का असर

इस बीच बृहस्पतिवार दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बुधवार को यह 27.5 डिग्री था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.8 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का असर 69 से 41 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बुधवार से ही पूर्वी हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया था।

अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा ठंडा

इससे मौसम में ठंडक आई है और धूल को कम करने में भी मदद मिली है। रविवार तक हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी ही रहनी चाहिए। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दिल्ली की ओर चलती हैं, जिससे मैदानी इलाकों में नमी आती है। यानी अगले चार दिनों तक पूर्वी हवा चलेगी जिससे मौसम तो ठंडा होगा ही, साथ ही प्रदूषण भी कम होगा।

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। पिछले कई दिनों से यह ”खराब” चल रही थी। नमी से भरी पूर्वी हवाओं के चलते प्रदूषण भी तेजी से कम हुआ है। हवा में उड़ रहे धूल के कण भी कम हुए हैं।

प्रदूषण के स्तर पर मिलेगी राहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 178 रिकार्ड किया गया। इस ”मध्यम” श्रेणी में रखा जाता है। बुधवार को 225 यानी ”खराब” श्रेणी में था। 24 घंटों के भीतर इसमें 47 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। हाल फिलहाल यह राहत बनी रहने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan