दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने की DU के कुलपति से मुलाकात, निकाले लंबित मुद्दों के समाधान

Summary :

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लंबित मुद्दों के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सहयोग पर चर्चा करने के लिए डीयू के कार्यवाहक कुलपति से मुलाकात की।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लंबित मुद्दों के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सहयोग पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दिल्ली विश्व विद्यालय (डीयू) के कार्यवाहक कुलपति से मुलाकात की। दिल्ली सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालों का पूरी तरह से वित्तपोषण करती है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वेतन के लिए अनुदान देने के मुद्दे पर दोनों पक्षों में गतिरोध बना हुआ है। 
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘सभी लंबित मुद्दों के समाधान तथा दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय नवोन्मेषी एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दिल्ली के विद्यार्थियों को कैसे दी जा सकती है, इस योजना पर चर्चा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ हुई बैठक लाभदायक रही।’’ 

Desk Team