“मेरी पूरी दुनिया खत्म हो गई”, hit and run आरोपी के पिता के ‘Sorry’ पर साहिल की मां का जवाब

Summary :

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update : दिल्ली द्वारका हिट एंड रन मामले में नई अपडेट सामने आई है जहां अब नाबालिग आरोपी के पिता का बयान सामने आ गया है। आरोपी के पिता ने कहा है कि साहिल की मौत से उनका परिवार भी गहरे दुख में है और वे पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस घटना में उनके बेटे की गलती है. Delhi Dwarka Hit and Run Case Update : हादसे में गई थी साहिल की जान बता दें कि दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में बीते…

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update : दिल्ली द्वारका हिट एंड रन मामले में नई अपडेट सामने आई है जहां अब नाबालिग आरोपी के पिता का बयान सामने आ गया है। आरोपी के पिता ने कहा है कि साहिल की मौत से उनका परिवार भी गहरे दुख में है और वे पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस घटना में उनके बेटे की गलती है.

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update : हादसे में गई थी साहिल की जान

बता दें कि दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में बीते दिनों 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत हो गई थी. यह हादसा 3 फरवरी को द्वारका साउथ के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था, जब बिना लाइसेंस के नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी और फिर एक खड़ी गाड़ी से जा टकराई. पुलिस को सुबह 11:57 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई.

बता दें इस घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल टैक्सी ड्राइवर को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां 10 फरवरी को उसके कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के चलते उसे अंतरिम जमानत मिल गई. पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर जांच की है और इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किया है. मामले की जांच जारी है.

Accused Father Statement : पिता का बयान

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update
Delhi Dwarka Hit and Run Case Update ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

हादसे के आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगी है और कहा है कि बेटे से गलती हो गई है। एग्जाम खत्म होने के बाद वह सरेंडर कर देगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरोपी के पिता ने कहा, ‘यह मेरे बेटे की गलती है और मैं इसके लिए माफी चाहता हूं. मैं जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसका पालन करूंगा. मुझे जो भी जानकारी मिली है, वह पुलिस से मिली है. मेरी बेटी और बेटा दोनों कार में थे. मैं कमर्शियल व्हीकल का बिजनेस करता हूं. यह गाड़ी हमारे बिजनेस में इस्तेमाल होती है और इस पर जो चालान हुए हैं, वह हमारे ड्राइवरों के कारण हुए हैं. यह मेरे बेटे की वजह से नहीं हुआ है.’

Dwarka SUV Crash : आरोपी के वकील का बयान

वहीं आरोपी के वकील का कहना है कि आरोपी तनाव में है और वह ठीक से पेपर नहीं दे पा रहा है। उसके परिवार को भी धमकियां मिल रही हैं। आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने कहा है कि ‘हादसे में एक मां ने अपना बेटा खोया है, लेकिन हादसे के बाद से आरोपी का पूरा परिवार भी तनाव और सदमे में है। खासकर आरोपी जो अपनी बोर्ड की परीक्षा ठीक से नहीं दे पा रहा है। उसके व्यवहार की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि वह घटनास्थल से भागा नहीं था। परिवार भी अदालत के साथ सहयोग कर रहा है। धमकी भरे फोन आ रहे हैं। आरोपी इतने दबाव में है कि अनहोनी हो सकती है।’

आरोपी के पिता ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी वीडियो बना रही थी. उन्होंने कहा, ‘यह रील नहीं थी, बल्कि एक छोटा वीडियो था.’ उन्होंने फिर दोहराया कि जिस एसयूवी का इस्तेमाल हुआ, वह उनके कमर्शियल फ्लीट का हिस्सा है और पहले के चालान अन्य ड्राइवरों के कारण हुए हैं.

Sahil Mother on Fathers Apology : साहिल की मां का जवाब

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update
Delhi Dwarka Hit and Run Case Update ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

आरोपी नाबालिग के पिता के बयान के बाद साहिल के मां ने जवाब दिया है, उन्होंने कहा, “आरोपी के पिता को किस बात का अफसोस है? मेरा जीवन बर्बाद करने का? मैं माफी मांगती हूं कि मैं उनकी माफी को स्वीकार नहीं कर सकती।”

उन्होंने कहा है, “”न मेरे लिए अब सुबह बची है, न शाम… न काम पर जाने की वजह है और न ही सोकर उठने का कोई कारण. मेरी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई, तो अब माफी किस बात की?”

Delhi Dwarka News :  स्कॉपिर्यो की टक्कर में हुई थी ऑन स्पॉट मौत

Delhi Dwarka Hit and Run Case Update
Delhi Dwarka Hit and Run Case Update (source : social media)

बता दें, हादसे वाले दिन साहिल अपनी R-15 बाइक से जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो की टक्कर में उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी. हालांकि इस हादसे की चर्चा तब शुरू हुई जब साहिल की मां ने रोते हुए इंसाफ की मांग की अपील की. यह वीडियो सोमवार को वायरल हुई. जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में है.

यह भी पढ़ें – लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर बॉबी कबूतर गिरफ्तार, 7 साल से था पुलिस की नजर से गायब; Sidhu Moosewala हत्याकांड से भी जुड़ा है नाम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।