Phulera Dooj 2026 Date and Time in India: फुलेरा दूज 2026 तिथि और समय

साल 2026 में फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 18 फरवरी को शाम 4:57 बजे से होगी और इसका समापन 19 फरवरी को दोपहर 3:58 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज का मुख्य पर्व 19 फरवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना जाता है, जिससे जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।
Phulera Dooj 2026 Muhurat: फुलेरा दूज 2026 शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:14 से 06:24 तक
- अमृत काल: दोपहर 01:40 से 02:34 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 से 03:13 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:12 से 06:37 तक
यह भी पढ़ें- 18 या 19 फरवरी जानें कब है Phulera Dooj, रिश्तों में मजबूती के लिए इस तरह करें पूजन
Phulera Dooj Mahatav: वैवाहिक और मांगलिक कार्यों में फुलेरा दूज का महत्व

धार्मिक दृष्टिकोण से फुलेरा दूज का विशेष स्थान है, खासकर विवाह और सगाई जैसे मांगलिक कार्यों के लिए। माना जाता है कि जो भी जोड़ें इस दिन सच्ची श्रद्धा से राधा-कृष्ण की आराधना करते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थायित्व बना रहता है। फुलेरा दूज की सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘अबूझ मुहूर्त’ होना है। इसका अर्थ है कि इस दिन किसी भी शुभ या धार्मिक कार्य के लिए अलग से पंडित जी से मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती, पूरा दिन ही बेहद शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे दोषमुक्त दिन माना गया है, यही वजह है कि इस दिन रिकॉर्ड संख्या में शादियां संपन्न होती हैं।


Download Android App
Download iOS App




