Kanpur Instagram Blackmail Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ‘दोस्ती’ जैसे रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक सहेली ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी सहेली की पूरी जिंदगी खराब कर दी। उसने एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से पहले सहेली को दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रूपये ले लिए।
सहेली ने लड़की से उसके जेवर तक बिकवा दिए। लेकिन हद तो तब हो गई, जब और पैसा लेने के लिए आरोपी ने अपनी सहेली को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। उसको होटल में कांटेक्ट करके बुकिंग पर भेजने लगी। जब पीड़िता चारों तरफ से घिर चुकी थी, तब आखिर में उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच करके सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका बॉयफ्रेंड फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
2023 में Insta पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना पड़ा भारी

लड़की के मुताबिक, धीरे-धीरे 2 साल में उससे 15 लाख रूपये ले लिए गए। डर और बदनामी की वजह से लड़की ने अपनी पारिवारिक ज्वेलरी एक अंगूठी, एक सिंगल ईयररिंग और मां के झुमकों का जोड़ा-बेच दी। इसके बाद की रकम जुटाने के लिए लड़की ने हर संभव प्रयास किए और लगातार भुगतान करती रही। इसके बाद जब पैसे ख़त्म हो गए, तो धमकी दी गई की कहीं से भी पैसे दो। पैसों को पूरा करने के लिए लड़की को देह व्यापर में धकेल दिया गया। ब्लैकमेल करने वाले उसे सीधे-सीधे होटल में नंबर देकर भेजता था और उससे गलत काम करवाया जाता था। वहां से जो पैसा मिलता था, वह श्रद्धा कटियार अपने अकाउंट में मंगवा लेती थी।
Kanpur Crime News: सहेली श्रद्धा कटियार गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरार

जब लड़की इन सारी चीजों से तंग आ गई, तो आखिर में उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद जांच कानपुर की क्राइम ब्रांच को दी गई। क्राइम ब्रांच के एसीपी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने इस मामले की जांच शुरू की, तो सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का पूरा काला चिट्ठा खुल गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने सहेली श्रद्धा कटियार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसके बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भारत में भी बच्चों के लिए Insta-Facebook होगा बैन! IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बड़ी जानकारी


Download Android App
Download iOS App




