Ashwini Vaishnaw on Social Media Age Restriction: आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा जाल हो गया है, जिसमें बच्चे फंसते जा रहे हैं। कई देशों ने तो बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है। भारत में भी आए दिन ये मांग उठती रहती है। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे विकसित देशों के बाद अब भारत भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया को लेकर उम्र आधारित प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
दिल्ली में चल रहे ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की कि सरकार इस समय विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है। अगर ऐसा फैसला लिया जाता है तो इसका असर करोड़ों भारतीय यूजर्स पर पड़ सकता है। खासतौर पर बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन बन सकती है।
Ashwini Vaishnaw Statement on Soical Media: सोशल मीडिया पर उम्र सीमा पर विचार

IT मंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि सोशल मीडिया के लिए उम्र की सीमा तय करना बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि सरकार फ़िलहाल डीपफेक और उम्र की पाबंदी जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य इन नियमों को लागू करने का सही और प्रभावी तरीका ढूंढना है, ताकि बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाया जा सके।
Facebook Instagram Ban For Kids: क्यों उठाया जा रहा है ये मुद्दा?
मोदी सरकार का मकसद बच्चों और नाबालिगों को ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित माहौल देना है। पिछले कुछ समय से बच्चों में सोशल मीडिया का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आजकल मोबाइल फोन और इंटरनेट आसानी से मिल जाता है, जिससे कम उम्र के बच्चे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से जुड़ रहे हैं। कुछ बच्चों पर इसका बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस पहले ही उठा चुके ये कदम

मोदी सरकार और एक्सपर्ट्स को चिंता है कि बच्चों पर गलत कंटेंट, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन लत का असर पड़ सकता है। इसी वजह से उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है। दुनिया के कई देशों में बच्चों कि ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पहले से ही कदम उठाया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देशों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाबालिगों के लिए नियम सख्त किए गए हैं और कंपनियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह बैन है।
Online Safety Children India: नई गाइडलाइन या नीति ला सकती है सरकार

केंद्र सरकार का कहना है कि फिलहाल सोशल मीडिया कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है और उम्र के आधार पर पाबंदियों को लेकर सभी पक्षों की राय ली जा रही है। आमने वाले समय में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए कोई नई गाइडलाइन या नीति लाई जा सकती है। जिसका मकसद सोशल मीडिया को बरकरार रखते हुए बच्चों को इसके नुकसान से बचाना होगा।


Download Android App
Download iOS App




