पति-पत्नी और वो का खौफनाक अंत: CA पति ने गर्भवती पत्नी का कैंची से किया मर्डर, 4 महीने पहले हुई थी शादी, कहानी सुन रूह कांप जाएगी

Summary :

Haryana Jhajjar Murder Case: हरियाणा के झज्जर जिले से आई खबर ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। यहां पति-पत्नी और वो के शक में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। हांसी की रहने वाली महक अपने पति के साथ कार में बैठकर गुरुग्राम जा रही थी। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह अपनी नई जिंदगी के ख्वाब बुन रही थी। लेकिन बादली कस्बे के पास आते ही उसकी जिंदगी पलट गई। क्योंकि रास्ते में ही CA पति ने 2 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को लूट की वारदात…

Haryana Jhajjar Murder Case: हरियाणा के झज्जर जिले से आई खबर ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। यहां पति-पत्नी और वो के शक में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। हांसी की रहने वाली महक अपने पति के साथ कार में बैठकर गुरुग्राम जा रही थी। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह अपनी नई जिंदगी के ख्वाब बुन रही थी। लेकिन बादली कस्बे के पास आते ही उसकी जिंदगी पलट गई। क्योंकि रास्ते में ही CA पति ने 2 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को लूट की वारदात दिखाने के लिए ड्रामा भी रचा, लेकिन पुलिस की पैनी नजर के आगे उसकी एक न चली।

Pregnant Bank Manager Murder: सुनसान जगह पर रचा मौत का खेल

Haryana Jhajjar Murder Case
Pregnant Bank Manager Murder (Image- Social Media)

घटना रविवार (15 फरवरी) शाम की है। हिसार निवासी आरोपी अंशुल अपनी पत्नी महक को उसके मायके हांसी से लेकर गुरुग्राम जा रहा था। बादली के पास पाहसौर गांव के नजदीक उसने पहले सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां उसने पहले महक का गला घोंटा और फिर कैंची से उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद 112 डायल कर पुलिस को झूठी सूचना दी कि कुछ बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी पत्नी को मार डाला।

Robbery Drama Exposed: पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया

सूचना मिलते ही बादली थाना प्रभारी सुरेश कुमार एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुचें। महक का शव पास के रजवाहे में पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब अंशुल से घटना के बारे में पूछा, तो वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा। उसके हाव-भाव को देखकर पुलिस को उसपर शक हुआ। पुलिस समझ गई कि यह लूट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। थोड़ी ही देर में पुलिस की सख्ती के बाद अंशुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

चार महीने पहले ही हुई थी शादी

Haryana Jhajjar Murder Case
Haryana Jhajjar Murder Case (Image- Social Media)

महक और अंशुल की शादी अभी चार महीने पहले ही हुई थी। घर में ख़ुशी का माहौल था, क्योंकि महक 2 महीने की गर्भवती थी। हांसी की रहने वाली महक ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की थी। लेकिन उसके सपने उसी इंसान ने ख़त्म कर दिए, जिसके साथ उसने सात फेरे लिए थे। उसने न सिर्फ अपनी पत्नी की, बल्कि अपने अजन्मे बच्ची की भी हत्या कर दी।

CA Husband Arrested: पत्नी के चरित्र पर था शक

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस हत्या के पीछे शक की दिवार खड़ी थी। आरोपी अंशुल गुरुग्राम में CA है और महक बैंक में नौकरी करती थी। काम के सिलसिले में महक अपने पुरुष सहकर्मियों से फोन पर बातचीत करती थी। अंशुल को यह पसंद नहीं था और वह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। धीरे-धीरे उसका शक इतना गहरा हो गया कि उसने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। हैरानी वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले ही दोनों ने वेलेंटाइन डे भी मनाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: छठी बार मां बनी Seema Haider, बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।