छठी बार मां बनी Seema Haider, बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Summary :

Seema Haider Welcomes Sixth Child: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वह छठी बार मां बन गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह रबूपुरा स्थित घर पहुंच गईं है। बेटे के जन्म की खबर से परिवार और आसपास के लोगों में खुशी देखी गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इससे पहले वह अपने साथ पाकिस्तान से 4…

Seema Haider Welcomes Sixth Child: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वह छठी बार मां बन गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह रबूपुरा स्थित घर पहुंच गईं है। बेटे के जन्म की खबर से परिवार और आसपास के लोगों में खुशी देखी गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इससे पहले वह अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चे साथ लेकर आई थी। जबकि सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

Seema Haider New Baby: 11 महीने पहले बेटी को दिया था जन्म

Seema Haider Welcomes Sixth Child
Seema Haider Welcomes Sixth Child

आपको बता दें कि साल 2023 से सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही है। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। सीमा ने 11 महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। सीमा के चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि अब 2 बच्चे सचिन मीणा से हो गए।

Seema Haider and Sachin: पबजी गेम खेलते समय हुई मुलाकात

Seema Haider Welcomes Sixth Child
Seema Haider Welcomes Sixth Child

सीमा और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी। 2019 में गुलाम हैदर कराची में सीमा और बच्चों को छोड़कर दुबई चला गया था। इसी दौरान पबजी गेम खेलते समय ऑनलाइन सीमा की मुलाकात नोएडा के सचिन मीणा से हुई।

Seema Haider News: नेपाल के रास्ते आई भारत

इसके बाद 10 मार्च 2023 को नेपाल में दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद सीमा 13 मई को पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और फिर बस से रबूपुरा पहुंच गईं।

फिर 3 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सीमा और सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई थी। सीमा ने भारतीय नागरिता के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भी लगाई थी।

यह भी पढ़ें: Turkaman Gate Case: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12 आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।