Galgotias University AI Summit: AI Summit में वैश्विक मंच से Galgotia University ने चीन के रोबोट डॉग को अपना बताने के बाद देश विदेश में किरकिरी हो गई है। इसके बाद अब बड़ा एक्शन लिया गया है और Galgotia University को AI Summit से बाहर कर दिया है और समिट में लगाए गए कांउटर को खाली करने का निर्देश दे दिया है साथ ही बताया जा रहा है कि सारे इक्विपमेंट हटा लिए गए हैं। शोकेस किया गया चीनी रोबोट को भी अब हटा दिया गया है।
Galgotias University AI Summit

Galgotia University ने AI Summit में चीन से एक रोबोट डॉग खरीदा और AI Summit में बड़े शान से इस Made in India का बना कर पेश भी कर दिया है। इतना ही नहीं 2.50 लाख रुपये का चीनी रोबोट को 350 करोड़ का Made in India बता दिया है और इसका ओरियन नाम दिया गया। इसके साथ ही भारत को भी देश विदेश में शर्मिंदा कर दिया है। इसी के चलते अब कड़ा एक्शन लेते हुए AI Summit से बाहर कर दिया है।
Galgotia University’s centre for excellence 😭😭😭
pic.twitter.com/lDnjV6MBUW— Minty Sharma🍹 (@MintOminty) February 18, 2026
Galgotias University Controversy
चीनी रोबोट शोकेस करने के बाद विवाद तेजी से बढ़ गया और यूनिवर्सीटी ने भी अपनी सफाई देते हुए इसे लर्निंग टूल करार दिया लेकिन समिट की गरिमा को देखते हुए कड़ा एक्शन लिया गया और तुरंत समिट खाली करने का निर्देश दे दिया। अब इस विवाद में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इस समिट में भारत की प्रतिभा बढ़ाने के बदले चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत के पास टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन सरकार सिर्फ शिखर सम्मेलन को दिखावा बना रही है।
Unitree Robotic Dog

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद Galgotia University की प्रतिनिधि ने मीडिया से भी बातचीत की और इस Robot Dog के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे ओरियन नाम दिया गया है और यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने बनाया है। इसी बयान के बाद Galgotia University के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई


Download Android App
Download iOS App




