2.50 लाख का रोबोट डॉग बताया 350 करोड़, Galgotia University ने चीन से मंगाया और AI Summit में बताया अपना इनोवेशन

Summary :

Galgotia University AI Investment: दिल्ली के भारत मंडपम में AI का महाकुंभ लगा हुआ है जहां कई दिग्गज हस्तियां पहुंच रही है और मेहमानों की भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच Galgotia University ने ऐसा फर्जीवाड़ा कर दिया जिसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद University ने अपनी सफाई भी दी है। Galgotia AI Robot Dog बता दें कि Galgotia University ने चीन से एक रोबोट डॉग खरीदा और AI Summit में बड़े शान से इस Made in India का बना कर पेश भी कर दिया है। इतना ही नहीं…

Galgotia University AI Investment: दिल्ली के भारत मंडपम में AI का महाकुंभ लगा हुआ है जहां कई दिग्गज हस्तियां पहुंच रही है और मेहमानों की भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच Galgotia University ने ऐसा फर्जीवाड़ा कर दिया जिसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद University ने अपनी सफाई भी दी है।

Galgotia AI Robot Dog

Galgotia University AI Investment
Galgotia University AI Investment

बता दें कि Galgotia University ने चीन से एक रोबोट डॉग खरीदा और AI Summit में बड़े शान से इस Made in India का बना कर पेश भी कर दिया है। इतना ही नहीं 2.50 लाख रुपये का चीनी रोबोट को 350 करोड़ का Made in India बता दिया है और इसका ओरियन नाम दिया गया। इस फर्जीवाड़े के साथ ही देश का नाम कम करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

Galgotias University AI Investment

Galgotia University AI Investment
Galgotia University AI Investment

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद Galgotia University की प्रतिनिधि ने मीडिया से भी बातचीत की और इस Robot Dog के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे ओरियन नाम दिया गया है और यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने बनाया है। इसी बयान के बाद Galgotia University के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई वहीं कई एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह रोबोट डॉग चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘Go2’ मॉडल है और इसकी कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपये रखी गई है लेकिन University ने AI समिट में इसे 350 करोड़ की लागत से तैयार किया हुआ बताया है।

Galgotias University Robot Dog Controversy

Galgotia University AI Investment
Galgotia University AI Investment

वीडियो वायरल होने के बाद Galgotia University ने सफाई देते हुए कहा कि यह डॉग हमने नहीं बनाया है और छात्रों के लिए नई तकनीक विकसित करने के लिए यूनिट्री से लिया गया रोबोटिक डॉग को शामिल किया गया है। साथ ही कैंपस में बेहतरीन तकनीक लाने की कोशिश जारी है जिससे छात्रों को नई तकनीकों के बारे में पता चले और छात्रों की क्षमताओं के बारे में भी पता लगाया जा सके। Galgotia University ने बताया कि हम इस तकनीक पर कार्य करेंगे और जल्द ही भारत में भी ऐसी ही इंजीनियरिंग और डिजाइन को तैयार करेंगे।

ALSO READ: Smartwatch, Mobile, Calculater और क्या क्या नहीं ले जा सकते, एग्जाम देने से पहले जान लें यूपी बोर्ड की नई गाइडलाइन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।