UP Board Exam Guidelines 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10 वीं व 12 वीं के बोर्ड एग्जाम कल 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने एग्जाम गाइडलाइन तैयार कर दी है। आपको गाइडलाइन बताएं उससे पहले जान लें कि इस साल उत्तर प्रदेश में कितने छात्र राज्य बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं।
UP Board Exam Guidelines 2026 : 52 लाख से अधिक छात्र
इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें कक्षा 10 के 27,50,945 छात्र शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां हैं। वहीं, कक्षा 12 के 24,79,352 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 13,03,012 लड़के और 11,76,340 लड़कियां हैं। बोर्ड राज्य भर में 8033 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएमएसपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।
UP Board Exam 2026 : कंट्रोल रूम से निगरानी

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया है कि यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा अवधि के दौरान ऑनलाइन निगरानी और नियमित समीक्षाओं के माध्यम से सभी जिलों में परीक्षा गतिविधियों की निगरानी करेगा। इस कंट्रोल रूम का शुभारंभ राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी आज 17 फरवरी को किया।
UP Board Exam Date 2026 : बता दें क्या क्या गाइड लाइन बोर्ड एग्जाम के लिए निर्धारित किए गए हैं –

- उत्तर प्रदेश बोर्ड 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षा आयोजित कर रहा है।
- परीक्षाएं सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
- यूपी बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
- थ्योरी एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
- उम्मीदवारों को सभी एग्जाम दिनों पर अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना आवश्यक है।
- परीक्षा हॉल में देर से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और छात्रों को परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, टैबलेट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- नकल करते पकड़े गए छात्रों को परीक्षा जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – कासगंज में दर्दनाक हादसा, पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, जानें पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




