Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ को रिलीज के बाद से ही अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को शाहिद कपूर की ओ रोमियो के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि रिलीज के बाद से ही फिल्म को कुछ खास पाॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई और शुरुआती दिनों में हल्के उछाल के बाद अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली.
Tu Yaa Main Day 5 Earnings: फिल्म कैसा कर रही है प्रदर्शन

शनाया और आदर्श की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से मेकर्स को विकेंड पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ये उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेरती दिखाई दे रही है. खैर अब सबकी नजर आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी है. तो चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म ने अबतक चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है.
Bollywood Box Office Collection: चौथे दिन का कलेक्शन

वीकडे के शुरूआत के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई है, जिसका असर सीधे चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आया है. सोमबार को फिल्म ने पहले दिन और वीकेंड के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम प्रदर्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानि सोमबार को 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.2 करोड़ रुपये का हुआ है.
Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: आगे कैसा रहेगा सफर ?

अब फिल्म की नजर आने वाले दिनों की कमाई पर है, अगर वर्ड ऑफ माउथ का असर ठीक ठाक रहता है तो ये फिल्म हो सकता है की थोड़ी कमाई आने वाले दिनों में कर ले है. वरना तो इसका बंटा धार हो ही रखा है, फिलहाल चौथे दिन के बाद अब पांचवे दिन ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.


Download Android App
Download iOS App




