साइबर ठगों के निशाने पर सरकारी कर्मचारी, भूलकर भी डाउनलोड ना करें यह App, बैंक हो जाएगा खाली

8th Pay Commission Cyber Fraud

8th Pay Commission Cyber Fraud: भारत में 8वां वेतन आयोग जल्द लागू हो जाएगा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है लेकिन इसी का फायदा उठाने के लिए साइबर ठगों ने ऐसा जाल बनाया है जिससे सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी निशाने पर है। 8वां वेतन आयोग के बाद लाखों कर्माचारियों के मन में एक सवाल है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी इसी का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी तैयार बैठे है और Salary Calculate स्कैम से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे है। वहीं गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा पहल ‘साइबर दोस्त’ ने भी इस स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है।

8th Pay Commission Cyber Fraud

8th Pay Commission Cyber Fraud
8th Pay Commission Cyber Fraud

ऑनलाइन फ्रॉड करने के लिए साइबर ठगों ने नया जाल बुन दिया है और सरकारी कर्मचारियों को निशाने पर लेते हुए सैलरी कैलकुलेटर से स्कैम जारी है। इस स्कैम के तहत लोगों को यह ऐप डाउनलोड कराई जाती है और फिर ठगों को ऐप यूज करने वाले का पूरा एक्सेस मिल जाता है और कुछ ही देर में पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है। 8वां वेतन आयोग की घोषणा के बाद सभी अती उत्साह में है और हर जगह यही सर्च किया जा रहा है कि अब सैलरी कितनी बढ़ सकती है और साइबर ठगों ने इसी का फायदा उठाने के लिए स्कैम करना शुरू कर दिया है।

Whatsapp APK File Cyber Fraud

8th Pay Commission Cyber Fraud
8th Pay Commission Cyber Fraud

इस नए स्कैम के तहत Whatsapp पर भी एक मैसेज आ रहा है जिसमें आपकी 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी सैलरी बढ़ेगी और नई सैलरी कितनी होगी बस एक क्लिक में जानने के लिए लिंक भेजा जा रहा है जिससे App को इंस्टॉल करने के बाद पूरा एक्सेस साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है और आपकी कई सालों की मेहनत की कमाई कुछ ही देर में खाली हो सकती है। इसलिए भूलकर भी इस ऐप को या लिंक पर क्लिक ना करें। इस स्कैम से बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, ओटीपी और पर्सनल डेटा साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है।

ALSO READ: जानिए 31 दिसंबर, 2025 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग में शामिल करेगी सरकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।