NEET Student Death Case Updates: बिहार जहानाबाद की एक NEET स्टूडेंट की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। मंगलवार को टीम ने पहले पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया और इसके बाद जहानाबाद में छात्रा के पुश्तैनी घर का दौरा किया। जांच के दौरान मृतक छात्रा के भाई को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया। सीबीआई हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Patna NEET Student Case Update: परिवार को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी
बता दें कि जांच के बीच पीड़ित परिवार के घर के पास एक और धमकी भरा नोट मिलने से दहशत फैल गई है। हाथ से लिखे नोट में कथित तौर पर लिखा था, “अगर तुम विश्वास नहीं करोगे… बेटी चली गई, अब बेटा भी दो दिन में मर जाएगा।” परिवार का कहना है कि 14 फरवरी को भी ऐसा ही एक नोट घर के बाहर फेंका गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद दोबारा धमकी मिलने से परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
Bihar NEET Girl Murder: लोकल पुलिस तैनात, जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए शकुराबाद पुलिस स्टेशन की टीम को घर पर तैनात कर दिया गया है। स्टेशन हाउस ऑफिसर राहुल कुमार ने पुष्टि की है कि परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और धमकी देने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हरकतों के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
family threatened NEET case: पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट से बदला केस का रुख
शुरुआत में पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के संकेत मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और केस दबाने की कोशिश की गई। बढ़ते दबाव के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसने कड़े धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
NEET Student Death Case Updates: राज्य सरकार ने सौंपी पूरी जांच, सच सामने लाने की कोशिश
विवाद बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी छात्रा के दैनिक जीवन, निजी संबंधों, हाल की गतिविधियों और पहले मिली धमकियों समेत हर पहलू की जांच कर रही है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच यह मामला क्षेत्र में बड़ा मुद्दा बन गया है और पीड़ित परिवार ने चौबीसों घंटे सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत केस में बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट में कपड़ों से मिला पुरुष Sperm! पुलिस की जांच पर उठे सवाल


Download Android App
Download iOS App







