YouTube services restored: भारत समेत दुनियाभर में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अब पूरी तरह बहाल हो गई हैं। पिछले कुछ घंटों तक तकनीकी खराबी के कारण यूजर्स को होमपेज और वीडियो देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
YouTube down worldwide: रिकमेंडेशन सिस्टम में आई थी दिक्कत
YouTube ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उनके रिकमेंडेशन सिस्टम में तकनीकी समस्या आ गई थी। कंपनी के मुताबिक अब यह दिक्कत ठीक कर ली गई है और सभी प्लेटफॉर्म –
* YouTube.com
* YouTube ऐप
* YouTube म्यूजिक
* YouTube किड्स
* YouTube टीवी
YouTube global outage: सामान्य रूप से काम कर रहे हैं
कंपनी ने यूजर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि समस्या के समाधान तक साथ देने के लिए वह आभारी हैं।
YouTube back online: मंगलवार देर रात से शुरू हुई परेशानी
मंगलवार देर रात से YouTube की सेवाएं अचानक ठप हो गई थीं। दुनियाभर के यूजर्स को:
* होमपेज लोड न होने
* वीडियो न दिखने
* ऐप पर कंटेंट गायब होने
जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने सपोर्ट पेज का लिंक शेयर कर जानकारी दी कि टीमें समस्या को ठीक करने में जुटी हुई हैं।
डाउन डिटेक्टर पर 30 लाख से ज्यादा शिकायतें
ट्रैकिंग वेबसाइट Down Detector के अनुसार, 30 लाख से अधिक यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6:30 बजे शिकायतों की संख्या चरम पर पहुंच गई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई।
YouTube services restored: पहले होमपेज बहाल, फिर पूरा फिक्स
YouTube ने पहले अपडेट में बताया कि होमपेज फिर से काम करने लगा है, लेकिन पूरी तरह सुधार के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है. आउटेज के चरम समय में यूजर्स को वेबसाइट पर “बाद में वापस आएं” जैसा संदेश दिखाई दे रहा था।
दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म
गूगल के स्वामित्व वाला YouTube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके हर महीने 2.5 अरब से अधिक सक्रिय यूजर्स हैं। इस बड़े स्तर के आउटेज ने एक बार फिर दिखा दिया कि डिजिटल दुनिया में तकनीकी गड़बड़ी का असर कितनी तेजी से वैश्विक स्तर पर पड़ सकता है।
ALSO READ: भारत समेत कई देशों में डाउन हुआ YouTube, करोड़ों लोग परेशान, Something Went Wrong का दिखा मैसेज


Download Android App
Download iOS App










