Youtube Down Worldwide: YouTube देर रात कई घंटो तक भारत समेत कई देशों में डाउन हो गया जिससे करोड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने अपलोड की है। बता दें कि YouTube खोलने पर Something Went Wrong का मेसेज नजर आया है और इसमें कुछ सर्च से लेकर लॉगिन तक कुछ भी नहीं चल रहा था। भारत में ही लगभग 9 हजार 700 लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है और अमेरिका में लगभग 2 लाख 80 हजार लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
Youtube Down Worldwide

पोर्टल और आउटेज सर्विस को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने इस समस्या की जानकारी दी है और कई लोगों ने शिकायत दर्ज भी कराई है। माना जा रहा है कि लगभग 1 घंटे से YouTube ठप रहा था और वीडियो प्ले, सर्च रिजल्ट कुछ भी नहीं चल रहा था। यह समस्या ऐप और वेबसाइट दोनों में ही सामने आई है। बता दें कि डाउनडिटेक्टर के अनुसार अमेरिका देश में करीब शाम 8 बजे से YouTube ठप है और भारत में भी YouTube पर कुछ नहीं चल रहा है।
Aaaand we’re back!! This issue has been fixed across YouTube. Thanks for all the reports and for bearing with us while we sorted it out ❤️ https://t.co/cnlULBUJe7
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
Youtube Down Today

Youtube दुनियाभर में फेमस है, मनोरंजन से लेकर, पढ़ने औऱ जरूरी काम के लिए वीडियो सर्च करना Youtube पर आसान हो जाता है ऐसे में ऐप का ठप होना इन सभी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसी बीच कंपनी ने भी डाउन होने पर जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपको भी एक्सेस में परेशानी का सामना करने पड़ा रहा है तो आप अकेले नहीं है। कंपनी ने इस समस्या को जल्द ही खत्म करेगी।
ALSO READ: अब विदेशी मेहमान भी उठा सकेंगे UPI पेमेंट ल लाभ! लॉन्च हुई ये सुविधा, जानें कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल


Download Android App
Download iOS App




